Posts

Showing posts from June, 2019

बाबू रामसेवक

                              बाबू राम सेवक यादव की स्मृति में       दो जुलाई के दिन देवां और महादेवा की पावन संस्कृति वाले बाराबंकी जनपद के ताला-रुक्नुद्दीनपुर गाँव की धरती पर राजनीति के साधक, बाबू राम सेवक यादव का सन् 1926 में जन्म हुआ था, और 22 नवम्बर 1974 को शोषितों के मसीहा को काल ने छल से उन्हें शोषितों से छीन लिया था |             राम सेवक यादव बचपन में कुश्ती, कबड्डी और गेंद खेलने, तथा आल्हा और बिरहा सुनने   के बड़े शौकीन थे, जब बे बड़े हुए तो उन्हें किताबों से बड़ा लगाव रहा था | वे स्कूल से वापस आने के बाद अपने लँगोटिया यारों के साथ कभी कुश्ती, कभी कबड्डी तो कभी कंदुक क्रीडा का आनंद लिया करते थे | गेंद खेलने में उन्हें बड़ी रुचि थी | जब-तब स्कूल से आने के बाद रद्दी कागज, पुराने कपड़े और मिट्टी के कँकरीले टुकड़ों तथा सुतली के साथ गेंद ब...